मंगलवार को सदन में भाषण देते सीएम धामी।
राज्य स्थापना की रजत जयंती पर बुलाया गया उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज तीसरे दिन भी जारी रहेगा। कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। यह सत्र पहले दो दिन का प्रस्तावित था, लेकिन सभी विधायकों ने चर्चा में हिस्सा लेने की इच्छा जताई। इसके बाद कार्य
.
बीते कल सत्र करीब साढ़े 9 घंटे तक चला था। देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगभग 90 मिनट तक भाषण दिया, जिसमें उन्होंने राज्य के भविष्य के रोडमैप पर बात की और कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।रोजगार, स्वास्थ्य, परीक्षाओं में नकल, पलायन और गैरसैंण जैसे मुद्दों पर विपक्ष के सवालों का उन्होंने जवाब दिया। वहीं, चौखुटिया के स्वास्थ्य आंदोलन, डेमोग्राफी और अवैध कब्जों पर कार्रवाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस के विधायकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी।
दूसरे दिन की कार्यवाही की कुछ PHOTOS देखें…

सदन में लगते वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे।

स्पीकर ऋतु खंडूरी मंत्री को समय समाप्त होने की जानकारी देती हुईं।

खिलाड़ियों को इनाम पर कांग्रेस विधायक को जवाब देतीं मंत्री रेखा आर्य।

बीजेपी से विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान कांग्रेस के विधायकों को शांत कराते हुए।

बीजेपी और कांग्रेस विधायकों के बीच हुई बहस।
दूसरे दिन की कार्यवाही के बड़े अपडेट्स…
- कई योजनाओं के कारण अर्थव्यवस्था को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने कहा राज्य को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए सरकार ने कृषि, उद्योग, पर्यटन और खेल के क्षेत्र में ठोस कदम उठाए हैं। किच्छा में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप, खेल विश्वविद्यालय, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन और हिल टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसी योजनाओं से राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।
- शिक्षा का बढ़ा बजट, विकास तेज हुआ: मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की सभी ने अपने स्तर और क्षमता के अनुसार राज्य में काम किया। पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने शानदार काम किए हैं, जो अभी तक नहीं हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा का बजट बढ़ चुका है। माध्यमिक शिक्षा का बजट 22 फीसदी बढ़ा है।
- धामी बोले- विकास के दावे सिर्फ कागजों में: धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने सरकार के सभी दावे खोखले बताए। उन्होंने कहा- वाइब्रेंट विलेज की बातें सिर्फ कागजों पर हैं। गड्ढा मुक्त सड़क की बात हो रही है लेकिन जब सड़क ही नहीं है तो गड्ढा कहां ढूंढें। हालत ये हैं कि हम सड़क में हैं या गड्ढें में हैं यही पता नहीं चल रहा है। बरसात में कीचड़ से हालत खराब हो जाती है।
- भाजपा विधायक पर कांग्रेस ने ली चुटकी: लक्सर विधायक मो. शहजाद ने कहा कि सदन में पहाड़ पर बातें होती है। आप लोग विधायक बनकर पहाड़ से उतरकर मैदानी क्षेत्रों में मकान बना लेते हैं। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ विधायक पर तंज कसते हुए कहा- विधायक केदारनाथ की और घर है जोगीवाला में। साथ ही उन्होंने कहा कि सदन में पलायन आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा क्यों नहीं हो रही है।
- उत्तराखंड नहीं कोई धर्मशाला: विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड उत्तराखंडियों के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश धर्मशाला नही है, जो हर कोई यहां आ जाए। इस दौरान, विपक्ष के कुछ सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस से हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोगों के बेवजह घर तोड़े जा रहे हैं। उसे अतिक्रमण का नाम दिया जा रहा है।
- वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगे: ऋषिकेश से बीजेपी विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 25 साल पूरे होने पर उत्सव मना रहे हैं। पहले राष्ट्रपति आए और अब रजत जयंती पर पीएम आएंगे, ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना पर काम हो रहा है। कभी भी किसी ने सोचा था कि पहाड़ में ट्रेन जाएगी। अटल जी ने बनाया और मोदी जी संवार रहे हैं। उनके इस बयान पर विपक्ष ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए।



