मकसूदां में करवाई डेड लिफ्ट प्रतियोगिता – Jalandhar News


जालंधर | मकसूदां की जनता कॉलोनी में एक स्थानीय हेल्थ क्लब 4×4 में रविवार को वार्षिक डेड लिफ्ट प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता बल के साथ-साथ प्रतिभागियों की सहनशक्ति को परखने के लिए आयोजित की गई थी।

.

इसमें सबसे अधिक रेप्स (दोहराव) लगाने वाले प्रतियोगी को विजेता घोषित किया गया। कोच रिंकू ने बताया कि पुरुष वर्ग में आदित्य ने सबसे अधिक रेप्स लगाए, जबकि महिला वर्ग में रूबी ने खिताब अपने नाम किया।

उन्होंने बताया कि मुकाबले का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी को नशे से हटकर सेहत की तरफ ध्यान लगाने की तरफ था। यहां पार्षद नीरज जस्सल और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी भी पहुंचे। इस रोमांचक और कड़े मुकाबले में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।



Source link