झारखंड में हल्की बारिश की संभावना:  बीते 24 घंटे में जमशेदपुर सबसे गर्म शहर, 31 अक्टूबर तक मौसम में होता रहेगा उतार-चढ़ाव – Ranchi News

झारखंड में हल्की बारिश की संभावना: बीते 24 घंटे में जमशेदपुर सबसे गर्म शहर, 31 अक्टूबर तक मौसम में होता रहेगा उतार-चढ़ाव – Ranchi News


झारखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिनों से मिलाजुला बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

.

राजधानी रांची सहित राज्य के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 4.2 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा।

झारखंड में मौसम का मिजाज बीते दो दिनों से मिलाजुला बना हुआ है।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। जबकि 30 और 31 अक्टूबर को ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान है।

बीते 24 घंटे में जमशेदपुर सबसे गर्म शहर

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जमशेदपुर में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, बोकारो में 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

रांची का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 1.5 से 2.3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आज राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

आज राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

आज कही-कहीं बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं, 28 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है।

28 से 31 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। 28 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

29 अक्टूबर को राज्य में अनेक स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। 30 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।

इसी दिन कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा और ओलावृष्टि की भी संभावना है। अगले दिन, 31 अक्टूबर को भी राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

31 अक्टूबर को भी मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

31 अक्टूबर को भी मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।

रांची में सुबह कोहरा और दिन में बादल छाए रहेंगे

रांची और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर तक सुबह के समय मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा।

दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट