नाबालिग का गैंगरेप कर बनाए अश्लील वीडियो: पिता ने थाने पहुंचकर दी रिपोर्ट, आरोप ब्लैकमेल कर करते रहे शोषण – Jodhpur News



नाबालिग के पिता की और से इसको लेकर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

शहर के पूर्व थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नाबालिग के वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिए। इसको लेकर पीड़िता के पिता की ओर से थाने में रिपोर्ट दी गई है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

.

पीड़िता के पिता के मुताबिक घटना 20 जुलाई से 20 अक्टूबर के बीच की है। आरोप है कि कुछ युवकों ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करते रहे। पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी मानसिक दबाव में थी और डर के कारण परिवार को यह बात नहीं बता पाई। जब घटना का पता चला तो परिवार ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार पीड़िता को परेशान और प्रताड़ित करते रहे। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।



Source link