पंजाब DIG संग पकड़ा बिचौलिया हॉकी का नेशनल प्लेयर:  नवजोत सिद्धू के साथ काम कर चुका, पुलिस विभाग में हर काम करवाने का दावा – Chandigarh News

पंजाब DIG संग पकड़ा बिचौलिया हॉकी का नेशनल प्लेयर: नवजोत सिद्धू के साथ काम कर चुका, पुलिस विभाग में हर काम करवाने का दावा – Chandigarh News


कृष्नु के कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू और पुलिस अफसरों के साथ तस्वीरें।- फाइल फोटो

रिश्वत केस में पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के साथ उनके बिचौलिए कृष्नु शारदा को भी CBI ने गिरफ्तार किया है। दोनों को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कृष्नु हॉकी का नेशनल स्तर का खिलाड़ी रहा है। करीब 3 साल पहले हॉकी छोड़कर पुलिस अफसरों क

.

काम जैसा भी हो, उसके बाएं हाथ का खेल था। फिर भले FIR में नाम डलवाना या निकलवाना हो या जांच को प्रभावित करना हो, वह तरह की सेंटिंग करवा पाने का दावा करता था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई बड़े अफसरों के साथ नेताओं के साथ भी फोटो हैं।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू के साथ भी कृष्नु काम कर चुका है। उनके साथ कृष्नु ने फोटो भी शेयर किए हैं।

16 अक्टूबर को उसे स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। CBI उसे कभी भी दोबारा रिमांड पर लाकर पूछताछ कर सकती है। उससे पूछताछ के बाद कई और खुलासे होने की उम्मीद है।

CBI टीम की तरफ से पकड़ा गया DIG का बिचौलिया कृष्नु (चेक शर्ट में)।

अब विस्तार से पढ़िए कौन है कृष्नु…

  • नाभा का रहने वाला, मां की मौत हो चुकी: कृष्नु मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखता है। उसका पटियाल के नाभा की हरीदास कॉलोनी में घर है। उसके माता की मौत हो चुकी है और पिता प्राइवेट बिजली कर्मचारी के तौर पर काम करते हैं। उसकी पत्नी और 5 साल का बेटा भी है।
  • हॉकी का नेशनल प्लेयर, चंडीगढ़ में फ्लैट में रहता था: कृष्नु नाभा में ही पला बढ़ा है। ग्रेजुएशन करने के बाद वह चंडीगढ़ में ही एक फ्लैट में किराए पर लेकर रहने लगा था। कृष्नु चंडीगढ़ की हॉकी टीम का नेशनल खेलों में प्रतिनिधित्व कर चुका है। वह टीम में सेंट्रल फॉरवर्ड खेलता रहा है।
  • पुलिस में भर्ती होना चाहता था: सूत्रों के अनुसार अच्छे कद का होने की वजह से वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था और इसलिए उसने पुलिस अफसरों के लिए लिंक बनाए थे। मगर वह नौकरी पाने में कामयाब नहीं हुआ, तो पुलिस अफसरों के लिए मिडिलमैन का काम करने लगा था।
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कृष्नु की फोटो, जो उसने सोशल मीडिया पर डाली है।

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कृष्नु की फोटो, जो उसने सोशल मीडिया पर डाली है।

  • हाईप्रोफाइल रेप केस की सेटलमेंट में नाम आया: नाभा के रहने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नाभा के एक हाईप्रोफाइल रेप केस की सेटलमेंट करवाने वालों में भी कृष्नु का नाम आता है।
  • सोशल मीडिया पर कई नेताओं-अफसरों संग फोटो: कृष्नु की फेसबुक पर कृष्नु हॉकी के नाम से प्रोफाइल बनी हुई है। जिसमें 4800 फ्रेंड हैं। इसमें ज्यादातर पुलिस के डीएसपी से लेकर आईजी, एडीजीपी तक के अधिकारी शामिल हैं। जिसे उसने लॉक किया हुआ है। एसएसपी, आईजी स्तर के अधिकारियों के साथ उसके फोटो हैं। किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग के बाद वह उसे बधाई देकर गुलदस्ता देने जाता था और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर जरूर डालता था।
  • सिद्धू परिवार के लिए काम किया: उसके नजदीकी लोग बताते हैं कि वह पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं का नजदीकी रहा है। उसकी फोटो पूर्व क्रिकेटर एवं कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू व उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ भी हैं। उसके जानकार बताते हैं कि वह सिद्धू परिवार के लिए निजी सहायक के तौर पर काफी समय तक काम करता रहा है।
नाभा में कृष्नु का घर, जिस पर अब ताला लगा हुआ है। परिवार के सदस्य गायब हैं।

नाभा में कृष्नु का घर, जिस पर अब ताला लगा हुआ है। परिवार के सदस्य गायब हैं।

कृष्नु की गिरफ्तार के बाद परिवार गायब CBI ने जब से कृष्नु को गिरफ्तार किया है, तब से परिवार के सदस्य गायब हैं। उसके घर पर ताला लटक रहा है। उसके बारे में इलाके के लोग ज्यादा बात करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने बस इतना कहा कि पिछले 2 साल में उसका रुतबा काफी बड़ा था। वह पुलिस विभाग में हर तरह के काम करवा देने की बात कहता था। कई काम उसकी तरफ से करवाए भी गए थे।

कृष्नु ने DIG भुल्लर को कारोबारी के बारे में जानकारी दी थी CBI को शिकायत देने वाले फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ के आकाश बत्ता बताते हैं कि वह कृष्नु को पहले से जानते थे। कृष्नु को उनके खिलाफ सरहिंद पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के बारे में पता था। उसने ही DIG हरचरण सिंह को उसके बारे में जानकारी दी थी।

आकाश ने बताया कि उसने ही हरचरण सिंह भुल्लर से उनकी बात भी करवाई थी। उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं, जिनका वह शिकार रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट