6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार:  दुकान के गोदाम में ले जाकर की छेड़छाड़, आरोपी खुद 5 साल की बच्ची का पिता – Gujarat News

6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार: दुकान के गोदाम में ले जाकर की छेड़छाड़, आरोपी खुद 5 साल की बच्ची का पिता – Gujarat News


गुजरात में सूरत के महिधरपुरा इलाके में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को सूरत पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला है।

.

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सलमान इंसाफ अली (सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश) एवन ट्रेडर्स नामक दुकान में काम करता है। गुरुवार शाम लगभग 6.30 बजे उसने दुकान के पीछे स्थित गोदाम के पास खेल रही मासूम बच्ची को देखाा तो उसे बहला-फुसलाकर गोदाम में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

तस्वीर प्रतीकात्मक है।

यहां उसने बच्ची के कपड़े उतार दिए और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची घर पहुंची और दर्द होने की शिकायत करते हुए पूरी बात माता-पिता को बताई। परिजनों ने महिधरपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी खुद 5 साल की बच्ची का पिता पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद सलमान इंसाफ अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन की जांच कर रही है। आरोपी विवाहित है और उसकी पत्नी और 5 वर्षीय बेटी यूपी में रहती हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट