चिटफंड: जशपुर में 6 करोड़ ठगे, नवागढ़ से एक गिरफ्तार – janjgir champa News

चिटफंड: जशपुर में 6 करोड़ ठगे, नवागढ़ से एक गिरफ्तार – janjgir champa News


.

ग्लोबल सॉल्यूशंस ट्रेडिंग कंपनी ने निवेशकों को प्रतिदिन 1 प्रतिशत रिटर्न और दस माह में रकम दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी की। पत्थलगांव पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। मुख्य आरोपी संतोष साहू को शनिवार को नवागढ़ में हिरासत में लिया है। वहीं दो की तलाश जारी है। मामला छह करोड़ की ठगी का बताया जा रहा है।

ग्लोबल सॉल्यूशंस ट्रेडिंग कंपनी ने लोगों से 6 करोड़ से अधिक राशि निवेश के नाम पर जमा कराई। कंपनी का दावा था कि प्रतिदिन 1 प्रतिशत की दर से लाभ मिलेगा और 10 माह में पूरी राशि दोगुनी होकर लौटाएंगे। निवेशकों ने समय-सीमा के बाद राशि मांगी, तो कंपनी के बहाने बनाने शुरू कर दिए। निवेशकों को नए टार्गेट देकर और रकम जमा करने दबाव डाला। मामले की ​िशकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी संतोष को पुलिस साथ ले गई है। संतोष का दावा है कि उसने खुद कंपनी में डेढ़ करोड़ निवेश ​िकए हैं। दूसरा आरोपी आलम है, जो कंपनी का संचालक है।

कंपनी ने प्रदेश के कई क्षेत्रों से लोगों को नेटवर्क में शामिल किया। उन्हें भरोसे में लेकर बड़ी रकम निवेश कराई। पुलिस की जांच टीम अब कंपनी के फाइनेंशियल रिकॉर्ड, बैंक ट्रांजेक्शन, और डिजिटल सबूतों को खंगाल रही है। अगर जांच में और निवेशकों की शिकायतें आती हैं, तो धोखाधड़ी की रकम और बड़ी हो सकती है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट