वर्ल्ड अपडेट्स:  पूर्व अमेरिकी राजदूत बोले- नोबेल पाने के लिए ट्रम्प ने अमेरिका-भारत संबंधों को खराब किया

वर्ल्ड अपडेट्स: पूर्व अमेरिकी राजदूत बोले- नोबेल पाने के लिए ट्रम्प ने अमेरिका-भारत संबंधों को खराब किया


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका के जापान में पूर्व राजदूत राह्म इमानुएल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्रम्प पर आरोप लगाया कि नोबेल शांति पुरस्कार पाने की इच्छा में उन्होंने अमेरिका-भारत के बीच दशकों के रिश्ते को नुकसान पहुंचाया।

ओबामा प्रशासन में वरिष्ठ सलाहकार रह चुके इमानुएल ने कहा कि ट्रम्प का घमंड कूटनीतिक प्रयासों को बर्बाद करने का कारण बना। ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम सौदे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक प्रशंसा की मांग की, ताकि नोबेल मिल सके।

इससे अमेरिका के भारत के साथ रिश्ते प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, ‘ट्रम्प ने सब कुछ इसलिए बर्बाद कर दिया क्योंकि मोदी ने नहीं कहा कि राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।’

भारत का दावा है कि संघर्षविराम का फैसला पाकिस्तानी सेना की अपील के बाद स्वतंत्र रूप से लिया गया। लेकिन ट्रम्प बार-बार कहते हैं कि उन्होंने भारी टैरिफ की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान को इसके लिए मजबूर किया।

इमानुएल ने कहा कि ट्रम्प के शासन में अमेरिका ने भारत को चीन के मुकाबले के रूप में इस्तेमाल करने का मौका गंवा दिया। निर्माण, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में यह नुकसानदेह है। ट्रम्प के कदमों ने 40 साल की कोशिशों को नजरअंदाज कर दिया, जो अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की गईं थीं।

इसके अलावा, इमानुएल ने ट्रम्प के पाकिस्तान से रिश्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सौदों से मिलने वाले आर्थिक लाभ के कारण ट्रम्प ने समझौता किया। खास तौर पर ट्रम्प के बेटों डोनाल्ड जूनियर और एरिक, साथ ही जेरेड कुश्नर का जिक्र किया, जिनकी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी पाकिस्तानी कंपनी में हिस्सेदारी बताई जाती है।

इमानुएल ने इसे बड़ी रणनीतिक गलती बताया और चेतावनी दी कि चीन ने अमेरिका की गलतियों का फायदा उठाया है। चीन ने इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

ट्रम्प बोले- भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा: पीएम मोदी ने मुझे आश्वासन दिया; तेल खरीद के चलते भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।

भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी लेकिन आज उन्होंने (पीएम मोदी) मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा। दरअसल, अमेरिका अगस्त 2025 में भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगा चुका है।

इससे पहले उसने 25% रेसीप्रोकल यानी जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। इससे भारत पर कुल टैरिफ 50% हो गया है। हालांकि, भारत ने अब तक रूसी तेल खरीद को रोकने या कम करने जैसी किसी टिप्पणी की पुष्टि नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें…

—————————————————

15 अक्टूबर से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट