कांकेर में 9 मवेशी तस्करी करते पकड़े गए:  गौ सेवक ने पिकअप रोककर पुलिस को दी सूचना, 4 आरोपी गिरफ्तार – Kanker News

कांकेर में 9 मवेशी तस्करी करते पकड़े गए: गौ सेवक ने पिकअप रोककर पुलिस को दी सूचना, 4 आरोपी गिरफ्तार – Kanker News


कांकेर जिले में मवेशी तस्करी का एक मामला सामने आया है। एक गौ सेवक और पार्षद उत्तम साहू ने रात करीब 10:30 बजे एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें 9 मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

.

संदेह होने पर गौ सेवक उत्तम साहू ने वाहन को रोककर पूछताछ की। वाहन में सवार लोगों के पास मवेशियों के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज या पर्ची नहीं मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

यह घटना चारामा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे मवेशियों को चारामा क्षेत्र के ग्राम भर्रीटोला से धमतरी होते हुए आंध्र प्रदेश ले जा रहे थे।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान याद राम साहू (मुख्य आरोपी), मनराखन नेताम, सिया राम कोर्राम और गेंदलाल मडावी के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी याद राम साहू ने पुलिस को बताया कि वह पिछले पांच सालों से इस धंधे में शामिल है।

पिकअप में भरे 9 बैलों को पहले पशु चिकित्सालय भेजा गया, जिसके बाद उन्हें कांकेर गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया। वहीं, पिकअप के मालिक ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस तस्करी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनसे सामान ले जाने के लिए वाहन किराए पर मांगा था।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट