ब्रिटिश PM 100 लोगों के डेलिगेशन के साथ भारत पहुंचे:  मुंबई में मोदी से मिलेंगे स्टार्मर; दोनों ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे

ब्रिटिश PM 100 लोगों के डेलिगेशन के साथ भारत पहुंचे: मुंबई में मोदी से मिलेंगे स्टार्मर; दोनों ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल होंगे


नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश PM स्टारमर आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 2 दिन के दौरे पर आज सुबह मुंबई पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

इस यात्रा का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है। पीएम मोदी स्टार्मर से 9 अक्टूबर को मुंबई में मुलाकात करेंगे और ‘विजन 2030’ के तहत साझेदारी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी में इसी साल अगस्त में ब्रिटेन दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने स्टार्मर के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किए।

यह समझौता का मकसद आपसी व्यापार को 2030 तक दोगुना करके 120 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। FTA से भारतीय प्रोडक्ट्स जैसे- कपड़े, चमड़ा और एग्री प्रोडक्ट को ब्रिटेन में बेचना आसान हो जाएगा। साथ ही, ब्रिटिश व्हिस्की और कारों को भारत में फायदा होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने PM स्टार्मर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने PM स्टार्मर का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

स्टारमर अपने 100 से ज्यादा लोगों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं।

स्टारमर अपने 100 से ज्यादा लोगों के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारमर आज कूपरेज ग्राउंड में एक फुटबॉल कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा यशराज स्टूडियो का दौरा और कई प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

इसके बाद, शाम में विदेश मंत्री एस जयशंकर के उनसे मुलाकात करने की उम्मीद है।

स्टार्मर के भारत दौरे में 4 अहम मुद्दों पर बात होगी

  1. व्यापार और निवेश: दोनों देशों ने हाल ही में एक बड़ा व्यापार समझौता (CETA) किया है। इस पर चर्चा होगी ताकि व्यापार को और बढ़ाया जा सके, जिससे दुकानों, कारोबार और नौकरियों में बढ़ोतरी हो।
  2. तकनीक और इनोवेशन: फिनटेक (डिजिटल पैसे का लेन-देन), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग (नई तरह के सुपरफास्ट कंप्यूटर) और साइबर सिक्योरिटी (ऑनलाइन सुरक्षा) जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम करेंगे।
  3. डिफेंस और सिक्योरिटी: आतंकवाद को रोकने, खालिस्तानी गतिविधियों पर नजर रखने और आर्थिक अपराधियों को पकड़ने के लिए बात होगी।
  4. जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आपसी रिश्ते: दोनों देश पर्यावरण को बचाने, साफ ऊर्जा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाने पर भी ध्यान देंगे।

मोदी-स्टार्मर मंबई के फिनटेक इवेंट में शामिल होंगे

स्टार्मर और मोदी मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है, जो 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा।

इसका एजेंडा AI ऑपरेटेड फाइनेंस को मजबूत बनाना है। इसमें फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को ज्यादा समावेशी, तेज और मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। यहां कई ग्लोबल लीडर, रेगुलेटर और इनोवेटर आएंगे। फिनटेक कंपनियों के लिए नए मौके तलाशे जाएंगे।

इसमें 75 से अधिक देशों के 100,000 से ज्यादा प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है, जिससे यह दुनिया के सबसे बड़े फिनटेक समारोहों में से एक बन जाएगा। इस आयोजन में लगभग 7,500 कंपनियां, 800 वक्ता, 400 प्रदर्शक और भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों क्षेत्राधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले 70 नियामक शामिल होंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इंग्लैंड में मोदी से मुलाकात की थी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इंग्लैंड में मोदी से मुलाकात की थी।

बेंगलुरू में इन्वेस्टमेंट और टेक्नोलॉजी पर बात करेंगे

कीर स्टार्मर मुंबई के बाद बेंगलुरू जाएंगे। बेंगलुरू भारत का टेक्नोलॉजी हब है, जहां वे निवेश और तकनीक पर बात करेंगे।

उनका मकसद भारत-ब्रिटेन टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव (TSI) को तेज करना है। इसमें AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और बायोटेक जैसे सेक्टर शामिल हैं। FTA के बाद निवेश बढ़ाने पर खास जोर होगा।

  • टेक्नोलॉजी सिक्योरिटी इनिशिएटिव (TSI): भारत और ब्रिटेन ने हाल ही में TSI नाम का एक प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, बायोटेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम होगा। स्टार्मर बेंगलुरू में टेक कंपनियों और स्टार्टअप्स से मिलेंगे और इस प्रोग्राम को तेज करने की योजना बनाएंगे।
  • निवेश बढ़ाने का प्लान: स्टार्मर ब्रिटिश कंपनियों को भारत में ज्यादा पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, खासकर टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में। इससे भारत में नई नौकरियां पैदा होंगी और अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
  • स्टार्टअप्स को सपोर्ट: बेंगलुरू में स्टार्मर स्टार्टअप्स के साथ बात करेंगे। वे उन्हें ब्रिटेन में बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगे और सहयोग के नए मौके तलाशेंगे।

———————————-

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका ने H-1B वीजा फीस बढ़ाई तो चीन लाया K-वीजा: जॉब ऑफर के बिना भी आवेदन कर सकेंगे; ब्रिटेन वीजा फीस खत्म कर सकता है

अमेरिका ने प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा की फीस करीब ₹6 लाख से बढ़ाकर ₹88 लाख कर दी है। इस बीच चीन ने नया ‘K-वीजा’ शुरू करने का ऐलान किया है। यह 1 अक्टूबर, 2025 से जारी होगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट