वर्ल्ड अपडेट्स: संयुक्त राष्ट्र ने ईरान पर प्रतिबंध लगाए, विदेशी संपत्तियां फ्रीज होंगी; हथियारों की खरीद-बिक्री पर भी रोक


55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने रविवार को ईरान पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। ये कदम उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर उठाया गया है। प्रतिबंध रविवार रात 12 बजे से लागू हो गए।

अब ईरान की विदेशी संपत्तियां फ्रीज होंगी। हथियारों की खरीद-बिक्री पर रोक लगेगी। बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़ी गतिविधियों पर भी सख्ती होगी।

ये कार्रवाई स्नैपबैक मैकेनिज्म के तहत हुई है, जिसे 2015 के परमाणु समझौते में शामिल किया गया था। ईरान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को ऐसे प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है और इनका उस पर असर नहीं होगा।

इससे पहले जून में इजराइल ने ईरान पर 12 दिन तक हमला किया था। इस दौरान अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link