- Hindi News
- Career
- SSC Recruits 7,565 Delhi Police Posts; Eklavya Model Residential Schools Have 7,267 Vacancies; Uttarakhand Candidates Take To The Streets To Protest The UKSSSC Paper Leak.
13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात SSC दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 7267 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में जानकारी नौसेना एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की श्रीलंका यात्रा और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को पहला नेशनल अवॉर्ड मिलने समेत अन्य खबरों की। टॉप स्टोरी में बात उत्तराखंड SSC पेपर लीक के खिलाफ स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट की।
करेंट अफेयर्स
1. नौसेना एडमिरल श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा पर
22 सितंबर को नेवी एडमिरल दिनेश के.त्रिपाठी ने श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा शुरू की। ये यात्रा द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करने के लिए है।

इस यात्रा के दौरान एडमिरल त्रिपाठी श्रीलंका की पीएम हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात करेंगे।
- इसके साथ ही वो वाइस-एडमिरल कंचना बानागोडा से भी मिलेंगे।
- तीनों सेनाओं के प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।
- एडमिरल त्रिपाठी गॉल डायलॉग 2025 के 12वें एडीशन में भी हिस्सा लेंगे।
2. नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित
23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया।

ये शाहरुख के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।
- ये अवॉर्ड साल 2023 में रिलीज हुईं फिल्मों के लिए दिए गए।
- बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला।
- मिनिस्ट्री ऑफ ब्रॉडकास्टिंग ने 1 अगस्त को विजेताओं के नाम घोषित किए थे।
3. भारत और मोरक्को ने रक्षा समझौते पर साइन किए
भारत और मोरक्को ने 22 सितंबर को रबात में रक्षा सहयोग से जुड़े एक MoU पर साइन किया। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को की राजधानी में भारतीय दूतावास में एक नई रक्षा विंग खोलने की घोषणा की।

राजनाथ सिंह और मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देल्टिफ लौदीई ने द्विपक्षीय बैठक की।
- रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, डिफेंस इंडस्ट्री, जॉइंट एक्सरसाइज, मिलिट्री ट्रेनिंग और कैपिबिलिटी बिल्डिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
- इसमें काउंटर टेररिज्म, मैरीटाइम सिक्योरिटी, सायबर सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।
4. सीरिया पहली बार UNGA में शामिल होगा
सीरिया 58 साल में पहली बार यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (UNGA) में शामिल होगा।

राष्ट्रपति अहमद अल-शरा 21 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचे।
- वे यहां 80वीं महासभा के सत्र में हिस्सा लेंगे। ये सत्र 23 सितंबर से 29 सितंबर, 2025 तक चलेगा।
- इससे पहले 1967 में तत्कालीन सीरियाई राष्ट्रपति नूर अल-दीन अल-अतासी ने UNGA में हिस्सा लिया था।
टॉप जॉब्स
1. दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल भर्ती
SSC ने दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव कॉन्स्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2025 रहेगी। आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी।

2. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में टीचिंग, नॉन-टीचिंग की वैकेंसी
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 7267 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. UKSSSC पेपर लीक के खिलाफ कैंडिडेट्स सड़कों पर
उत्तराखंड UKSSSC पेपर लीक के खिलाफ कैंडिडेट्स पिछले दो दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। दरअसल 21 सितंबर को उत्तराखंड UKSSC ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा हुई। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही क्वेश्चन पेपर से जुड़े स्क्रीनशॉट्स सामने आने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हजारों कैंडिडेट्स एकजुट होकर सीएम पुष्कर धामी के खिलाफ नारे लगाते नजर आए- पुष्कर धामी वीक है, तभी तो पेपर लीक है। वहीं सरकार का कहना है कि पेपर लीक नहीं है, सिर्फ 3 ही पेज बाहर आए हैं।
देहरादून डीएम ने BNS की धारा 163 लागू कर स्टूडेंट्स को एक साथ इकट्ठा न होने का आदेश दिया था, हालांकि इसके बावजूद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
2. सिविल जज भर्ती में तीन साल वकालत की अनिवार्यता खत्म
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया है जिसमें सिविल जज के पद के लिए तीन साल की वकालत अनिवार्य कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी थी जिसमें तीन साल की वकालत की अनिवार्य आवश्यकता के बिना 2022 की सिविल जजों के पदों पर भर्ती पर रोक लगाई गई थी।
पिछले साल सितंबर में सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगाते हुए कहा था कि हमारी समझ से अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति नहीं की जा सकती। हालांकि, अंतरिम आदेशों के कारण कुछ अयोग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। केवल उन्हीं उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। इस बीच, विवादित आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाई जाती है।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें...