शाजापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे ने मंगलवार शाम को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। यह घोषणा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई है।
.
नई कार्यकारिणी में कुल 24 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। इनमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
उपाध्यक्ष पद पर यमुना कछावा, देवेंद्रसिंह सिसौदिया, नरेंद्र यादव, शीतल भावसार, जुगलकिशोर नाहर, रामनारायण परमार, हिरेंद्रसिंह जादौन और भंवरसिंह पंवार को नियुक्त किया गया है। महामंत्री की जिम्मेदारी विजयसिंह बैस, कृपालसिंह मेवाड़ा और रायसिंह मालवीय को सौंपी गई है।
इन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई
मंत्री पद पर उषा पालीवाल, प्रभा उपाध्याय, विक्रमसिंह उमठ, अंजू खत्री, आशुतोष श्रीवास्तव, उमेश टेलर, संगीता आर्य और चंदा वर्मा को नियुक्त किया गया है। किरणसिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष और हंसराज जैन को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
वीरेंद्र पाटीदार कार्यालय मंत्री, संजय शिवहरे मीडिया प्रभारी और श्रद्धा नागर सह मीडिया प्रभारी नियुक्त की गई हैं।