कच्छ में सौतेले बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म:  पीड़ित महिला ने मायके आकर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत – Gujarat News

कच्छ में सौतेले बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म: पीड़ित महिला ने मायके आकर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत – Gujarat News


गुजरात में कच्छ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां सौतेले बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म किया। मां दुष्कर्मी से बचने के लिए आवाज लगता रही रही। हालांकि, आस-पास किसी के न होने के कारण दुष्कर्म का शिकार हो गई। घटना के अगले दिन महिल

.

पीड़िता दो बच्चों के साथ अकेली रहती है जानकारी के अनुसार पाटण जिले के राधनपुर तालुका के एक गांव की महिला ने बीस साल पहले रापर तालुका के एक गांव के एक विवाहित व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से तीन बेटे हैं। जबकि पीड़िता के दो बच्चे हैं। पीड़िता अपने दो बच्चों के साथ रापर में रहती है। पति हर दो-तीन दिन में उससे मिलने आता है।

महिला के दोनों बच्चे भी सहम गए थे 3 सितंबर की शाम को पीड़िता के पति की पहली पत्नी का बेटा यानी उसका सौतेला बेटा उसके घर आया और खाना मांगा। खाना खाने के बाद सौतेले बेटे ने उसे रात रुकने के लिए कहा, इसलिए महिला उसका बिस्तर लगाने बगल वाले कमरे में चली गई। इसी बीच उसने महिला के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया।

महिला दुष्कर्मी बेटे से बचने के लिए आवाज लगाती रही, लेकिन आसपास किसी के न होने से कोई मदद के लिए नहीं आया। इस दौरान महिला के दोनों बच्चे भी डरे हुए थे। घटना के दूसरे दिन यानी 4 सितंबर को महिला अपने बच्चों के साथ मायके राधनपुर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद राधनपुर रेफरल अस्पताल के महिला सहायता केंद्र की एक कार्यकर्ता की मदद से शिकायत दर्ज कराई गई। चूंकि घटना रापर-कच्छ की सीमा में हुई थी, इसलिए राधनपुर पुलिस ने शून्य नंबर से शिकायत दर्ज की, जिसे जांच के लिए संबंधित थाने भेज दिया गया है।

—————————————-

क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में बेटे ने मां से रेप किया:खराब कैरेक्टर का आरोप लगाया, पिता से बोला- तलाक दे दो

दिल्ली के हौज काजी इलाके में 39 साल के एक शख्स पर मां का रेप करने का आरोप है। पीड़ित मां सऊदी अरब से हज करके लौटी थी। घर आने के बाद बेटे ने उसे काफी प्रताड़ित किया और यौन शोषण किया। आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद फिरोज उर्फ सुहेल के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें….

नशे में बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज:विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी, आरोपी फरार

इटावा के सैफई थाना क्षेत्र में युवक ने नशे की हालत में अपनी ही विधवा मां से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी बेटा पहले भी कई बार उसके साथ गलत काम कर चुका है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। लोकलाज के डर से पीड़िता अब तक चुप रही। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट