खगड़िया के अवधेश कुमार झा को राष्ट्रपति किया सम्मानित: मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ,​​​​​​दिल्ली में सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में हैं प्रिंसिपल – Khagaria News



अवधेश कुमार झा को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर बिहार के खगड़िया जिले के भरतखंड निवासी अवधेश कुमार झा को भी सम्मानित किया गया।

.

अवधेश कुमार वर्तमान में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय सह शिक्षा विद्यालय में प्रिंसिपल हैं। वे स्वर्गीय कनकलाल झा और सेवानिवृत्त शिक्षिका जयंती देवी के पुत्र हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। स्कूल के 18 छात्रों ने मेडिकल और 13 छात्रों ने इंजीनियरिंग में प्रवेश पाया है।

उनके विद्यालय में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा दी जाती है। खगड़िया जिले के शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि पर अवधेश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरे खगड़िया जिले के लिए गौरव की बात है।



Source link