आईटीसी यूनियन भवन में 200 से अधिक कर्मियों ने बैठक की।
मुंगेर के आईटीसी में यूनियन चुनाव का मामला गरमा गया है। यूनियन के अध्यक्ष अजफर शमशी और सियाराम यादव द्वारा कार्यकारिणी समिति भंग नहीं करने के कारण 12 सितंबर का चुनाव रद्द कर दिया गया।
.
रविवार को आईटीसी यूनियन भवन में 200 से अधिक कर्मियों की बैठक हुई। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। यूनियन नेताओं के अनुसार आखिरी चुनाव 2011 में हुआ था। तब भाजपा नेता अजफर शमशी यूनियन के अध्यक्ष बने थे।
कर्मचारियों ने अध्यक्ष पर अधिकारियों के बहकावे में आकर चुनाव न कराने का आरोप लगाया।
अध्यक्ष और अधिकारियों पर चुनाव न कराने का आरोप
कर्मचारियों का आरोप है कि मौजूदा अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी किसी न किसी बहाने चुनाव टालते रहे हैं। यूनियन मजदूर सदस्य जयराज गौतम ने बताया कि कई बार चुनाव कराने का प्रयास किया गया। लेकिन अध्यक्ष अजफर शमशी, उनके सहयोगी और कुछ आईटीसी अधिकारियों की साजिश से यह संभव नहीं हो पाया।
कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं सुनी गईं तो वे आंदोलन करेंगे। शहर में बैनर-पोस्टर लगाएंगे और पटना में जाकर प्रदर्शन करेंगे। चुनाव न होने से कर्मियों की कई मांगें अधूरी हैं और वे अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं।