विश्व तंबाकू निषेध दिवस: 25 से 31 मई तक अभियान: स्वास्थ्य विभाग लोगों को तंबाकू के नुकसान बताएगा – Baran News




बारां में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग 25 से 31 मई तक विशेष जागरूकता अभियान चलाएगा। इस दौरान आमजन को तंबाकू उत्पादों से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगदीश कुशवाह ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें एएनएम और आशा सहयोगिनियां बीड़ी, सिगरेट, जर्दा, गुटखा सहित अन्य तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान का उद्देश्य लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्यकर्मी तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों की जानकारी देंगे और उपयोगकर्ताओं को इसे छोड़ने के लिए परामर्श भी प्रदान करेंगे। डॉ. कुशवाह ने इस संबंध में सभी बीसीएमओ और चिकित्सा प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ तंबाकू का उपभोग करने वालों की पहचान कर उन्हें परामर्श दिया जाएगा।



Source link