ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत: करनाल में झगड़े के बाद घर से निकला, एक बच्चे का पिता, परिजन रातभर तलाशते रहे – Gharaunda News




करनाल जिले के नीलोखेड़ी में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक का घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से निकल गया था। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सुबह उन्हें युवक की मौत की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महात्मा गांधी बस्ती नीलोखेड़ी निवासी प्रवीन कुमार (23) पुट्टी लिपाई का काम करता था। वह शादीशुदा था और एक बच्चे का पिता भी था। परिजनों के अनुसार, रात के समय घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद प्रवीन घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। परिजन उसे लगातार ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह मिली हादसे की सूचना सुबह के समय परिजनों को सूचना मिली कि प्रवीन की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शुरू की जांच जीआरपी में जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रवीन की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रात को घर में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह चला गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाउस में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link