पानीपत जिले की समालखा सीआईए टू पुलिस ने जलालपुर प्रथम गांव के पास एक पेट्रोल पंप और होटल की दीवार की आड़ में जुआ खेल रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दांव पर लगी 35,500 रुपए की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा खाईवाली सहित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सूचना पर पुलिस ने दी दबिश अभियान के दौरान, सीआईए टू की एक टीम गश्त पर जलालपुर प्रथम गांव में अड्डा के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि एचपी पेट्रोल पंप के साथ बने होटल श्रीकृष्णा की दीवार की आड़ में चार युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे चारों युवकों को पकड़ लिया। गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सनौली खुर्द निवासी कर्ण उर्फ गोली, बापौली निवासी सद्दाम और शामली (यूपी) के खुडाना निवासी अनवर व नौशाद के रूप में बताई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में इस्तेमाल एक जोड़ी ताश के पत्ते और दांव पर लगी 35,500 रुपए की नकदी बरामद हुई। चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सनौली में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link