समस्तीपुर में मंदिर से 15 लाख की चोरी: देर रात ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, सोने-चांदी के गहने ले उड़े; CCTV में वारदात कैद – Samastipur News




समस्तीपुर में माता दुर्गा और हनुमान मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। मंदिर का ताला तोड़कर चोर करीब 15 लाख के सोने-चांदी के गहने ले उड़े। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में डैनी चौक के पास की है। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य संजीव कुमार झा ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे पुजारी सुनील कुमार झा पूजा के बाद घर चले गए थे। देर रात करीब 1:54 बजे एक चोर ताला तोड़कर मंदिर में घुसा। मुकुट, नथिया, कान की बाली, छत्र सहित कई कीमती आभूषण लेकर फरार हो गया। यह प्राचीन मंदिर वर्ष 1973 में स्थापित किया गया था। स्थानीय लोगों की इसमें गहरी आस्था है। सुबह पुजारी मंदिर खोलने पहुंचे। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों और मंदिर कमेटी के सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। जानकारी देने के बाद भी पुलिस समय पर नहीं पहुंची संजीव कुमार झा ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी सुबह से ही दलसिंहसराय पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन कई घंटे तक स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद लौट गई। लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते एक सप्ताह के अंदर इलाके में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लगातार हो रही चोरी से लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है वहीं, दलसिंहसराय थाना प्रभारी इरशाद अहमद ने बताया कि मंदिर में की सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link