खानक में माइनिंग यूनिट, स्टोन क्रशर-पायरोलिसिस प्लांट की जांच की: 2 ओवर लोडिंग ट्रकों का किया 66000 रुपए का चालान – Bhiwani News




भिवानी के तोशाम एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में खानक स्थित माइनिंग यूनिट एचएसआई आईडीसी, स्टोन करेंसर, टायर पायरोलिसिस प्लांट और हॉट मिक्स प्लांट की संयुक्त जांच बुधवार को की। बता दें कि ग्राम पंचायत खानक द्वारा पर्यावरण प्रदूषण व नियम उल्लंघन की शिकायत पर डीसी के आदेश व मानवाधिकार आयोग की सुनवाई के बाद यह जांच तय की गई है। जिला स्तरीय माइनिंग की बैठक मानवाधिकार आयोग में सुनवाई और डीसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे जांच टीम में एसडीएम, बीडीपीओ, क्षेत्रीय अधिकारी व एआईआई, वरिष्ठ प्रबंधक, एचएसआई आईडीसी,जिला वन अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, एसएचओ, सरपंच ग्राम खानक के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था। ओवरलोड ट्रकों का 66 हजार का चालान किया
एसडीएम ने बताया कि जांच में मुख्यरुप से बिंदूवार टायर पायरोलिसिस प्लांट बंद करने के आदेशों की पालना व कोई अवैध यूनिट न चल रही हो, माइनिंग गतिविधि अनुमति व पर्यावरण नियमों के तहत ही काम हो। ब्लास्टिंग दोपहर 1 से 3 बजे के बीच हो की गई। वहीं प्रदूषण नियंत्रण, ड्रिलिंग-ब्लास्टिंग में धूल नियंत्रण, नियमित पानी का छिड़काव, खनिज ले जाने वाले वाहनों के सही सर्टिफिकेट, ओवरलोडिंग पर रोक की जांच बारीकी से की गई। जहां दो ओवर लोडिंग ट्रकों का 66000 रुपए का चालान भी किया। पानी छिड़काव व ब्लास्टिंग की जांच की
ग्रामीणों द्वारा बताई गई ब्लास्टिंग से कंपन, ध्वनि प्रदूषण, दिन-रात होने वाली परेशानी का जायजा लिया और स्टोन क्रशर जोन में पानी छिड़काव सिस्टम व शेड अनिवार्य रूप से लगे हों की भी जांची गई। उन्होंने कहा कि खानक से हिसार रोड पर खानक क्षेत्र में उचित छिड़काव नियमित होना चाहिए। ग्रामीणों के स्वास्थ्य व पर्यावरण से कोई समझौता नहीं होगा। नियम तोड़ने वाली यूनिट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कदम उठाए जाएंगे।



Source link