होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में आज सुबह एक वाहन और मुर्गियों से लदी बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर लखवीर सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो गाड़ी पलट गई और उसका चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक और एक बैल की मौत मृतक लखवीर सिंह होशियारपुर के मंड इलाके का रहने वाला था। लखवीर अपने छोटे हाथी में दो बैल लादकर कुराली से होशियारपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में मौजूद 2 बैलों में से एक की भी जान चली गई। पुलिस कार्रवाई जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश और मामले की कानूनी जांच में जुटी है।
Source link