महेंद्रगढ़ में अवैध खनन पर कार्रवाई, आयरन-पत्थर की ट्राली पकड़ी: पुलिस ने छापड़ा-बीबीपुर पहाड़ियों में पकड़ा वाहन; माइनिंग विभाग ने किया सीज – Narnaul News




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नांगल चौधरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयरन पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन को पकड़ने के बाद माइनिंग विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर ट्रॉली को सीज करवा दिया। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर शनिवार रात नांगल चौधरी थाना पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को छापडा-बीबीपुर गांव की पहाड़ियों में अवैध खनन कर आयरन पत्थर ले जाए जाने की सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आयरन पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। मोटर व्हीकल एक्ट का चालान पुलिस ने मौके पर वाहन का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया। इसके बाद खनन विभाग की टीम को बुलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई माइनिंग विभाग द्वारा की जा रही है। अवैध खनन बर्दाश्त नहीं पुलिस अधीक्षक दीपक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।



Source link