‘बहुत प्यार करता हूं, आने के बाद बोलेगी मैं सही’: पूर्व विधायक के भतीजे और युवती की चैट; रेप FIR के बाद समझौते पर युवती नाराज – Dhar News


धार जिले में भाजपा के पूर्व विधायक के भतीजे पर दर्ज रेप केस में नया मोड़ आ गया है। सरदारपुर से भाजपा के पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया के भतीजे भूपेंद्र सिंह पर रेप का मामला दर्ज होने के पांच दिन बाद समझौते की बात सामने आई है। हालांकि, पीड़िता का आरोप

.

युवती ने दैनिक भास्कर से बातचीत में आरोप लगाया कि आरोपी के परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे डराया-धमकाया। उसके मुताबिक, मजबूरी में एक कागज पर हस्ताक्षर कराए गए। उसने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए बातचीत के अंश…

शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण का आरोप

पीड़िता ने 7 मई को धार जिले के राजगढ़ थाने में भूपेंद्र सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण किया गया। युवती का कहना है कि आरोपी उसे पूर्व विधायक के घर भी ले गया, दोनों की सगाई हुई, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी भूपेंद्र सिंह सरदारपुर सिविल कोर्ट में वकालत करता है। इस बीच उसकी शादी भी हो चुकी है।

भूपेंद्र की शादी में डांस का वीडियो सामने आया है।

भूपेंद्र की शादी में डांस का वीडियो सामने आया है।

चैट में शादी और रिश्ते को लेकर बातचीत

पीड़िता ने कुछ कथित चैट भी साझा की हैं, जिनमें दोनों के बीच रिश्ते, शादी और विवाद को लेकर बातचीत दिखाई दे रही है। एक चैट में आरोपी कथित तौर पर “तुझसे शादी करने को तैयार हूं” कहता नजर आता है। वहीं दूसरी बातचीत में जेल और धमकी जैसे शब्दों का भी जिक्र है।

पढ़िए दोनों के बीच की चैट

भूपेंद्र सिंह : काम पर नहीं गए आज?

लड़की : गए थे।

भूपेंद्र सिंह : अच्छा।

लड़की : अभी फ्री हुई। थोड़े गेहूं बाकी थे।

भूपेंद्र सिंह : कट गए?

लड़की : हां।

भूपेंद्र सिंह : वीडियो कॉल करूं?

लड़की : नहीं।

भूपेंद्र सिंह : आपको देखने की इच्छा हो रही थी।

लड़की : काम करके हालत खराब हो गई।

भूपेंद्र सिंह : तो क्या हुआ?

लड़की : सब बोलते हैं, पर आने का ठिकाना नहीं।

भूपेंद्र सिंह : आऊंगा।

लड़की : आना। एक महीना हो गया, क्यों?

झगड़ा मत कर…

भूपेंद्र सिंह : सब छिप जाता, पर भरोसा करके बता दिया।

लड़की : कितनी को उजाड़ेगा? धोखा देकर।

भूपेंद्र सिंह : तुझे रख रहा हूं ना। तुझसे शादी करने को तैयार हूं। तुझे धोखा दिया क्या?

लड़की : मन भरने पर बेचारी को गलत ठहरा देता।

भूपेंद्र सिंह : झगड़ा मत कर।

लड़की : तेरे नाम से कितनी बार रोई।

भूपेंद्र सिंह : मत कर।

लड़की : झगड़ा नहीं, मुझे रुला रहा है।

भूपेंद्र सिंह : शादी के बाद कोई शिकायत नहीं आएगी।

लड़की : मौका बहुत दिया मैंने। अब सुधर जाएगा, पर नामुमकिन है। ऐसे काम कर रहा है, ये पता नहीं था।

भूपेंद्र सिंह : सब पता है।

लड़की : करो जो शौक करना है।

भूपेंद्र सिंह : मेरी आदत उसको पता नहीं है, उसको उड़ा दूंगा।

लड़की : देखने वाले वेट कर रहे हैं।

भूपेंद्र सिंह : तब उसको पता चलेगा। और कितना सिखाएगा तुझे वो? सीख लो उसके कहने पर चलो। मुझे फंसा दे, ऐसा बोलता होगा, फिर उसके साथ खुशी-खुशी रहना और क्या। इज्जत तो खराब कर ही दी मेरी। अब दोनों मिलकर जेल कराना चाहते हो, वो भी करवा दो। जेल से छूटकर आकर उसे जिंदा नहीं छोड़ूंगा, फिर चला जाऊंगा।

लड़की : मैं मर जाऊंगी कभी भी, नहीं जीना ठीक है।

भूपेंद्र सिंह : क्यों मरे? शादी के लिए मरे? आजा फिर होली बाद। चल, आऊंगा अभी से बोल देता हूं।

लड़की : किसी की बद्दुआ लगेगी तुझे, बेरहमी से मौत मिलेगी, देखना सही है ये।

भूपेंद्र सिंह : तू चाहती क्या है?

लड़की : कभी ऐसा दिन आएगा जरूर।

भूपेंद्र सिंह : प्यार बहुत करता हूं।

लड़की : कुछ नहीं करता, दिखावा है।

भूपेंद्र सिंह : तू भी आने के बाद बोलेगी कि मैं गलत हूं और ये सही है।

(दैनिक भास्कर इस चैट की पुष्टि नहीं करता है)

युवक के विवाह में पूर्व विधायक भी शामिल हुए।

युवक के विवाह में पूर्व विधायक भी शामिल हुए।

युवती का आरोप- कोर्ट में भी बनाया दबाव

पीड़िता का कहना है कि आरोपी को अग्रिम जमानत के लिए सरदारपुर न्यायालय में पेश किया गया था। वह वहां आपत्ति दर्ज कराने पहुंची, लेकिन उस दौरान भी उसे डराया-धमकाया गया।

युवती ने कहा कि लगातार दबाव और भय के कारण उसे समझौते के लिए मजबूर होना पड़ा। मामले में उसने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें…

पूर्व BJP विधायक के भतीजे ने किया रेप

मध्यप्रदेश के धार जिले में सरदारपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया के भतीजे ने युवती से रेप किया है। शादी का झांसा देकर 6 साल तक वारदात को अंजाम दिया। पूर्व विधायक के घर में भी ले जाकर कई बार वारदात को अंजाम दिया। सगाई के बाद शादी से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link