खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई पटवारी की बाइक, गंभीर घायल: हरदा के सुल्तानपुर फाटे पर हादसा: जिला अस्पताल से इंदौर रेफर – Harda News




हरदा में सोमवार-मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक पटवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरावद के पास सुल्तानपुर फाटे पर हुआ। घायल पटवारी को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले गए। जानकारी के अनुसार, पटवारी रमेश नाग मगरधा क्षेत्र में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक से हरदा लौट रहे थे। इसी दौरान सुल्तानपुर के पास गोमती वेयरहाउस के बाहर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली अंधेरे में दिखाई नहीं दी और उनकी बाइक सीधे ट्रॉली से जा टकराई। 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल रमेश नाग को हरदा जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link