गयाजी में लोडेड ट्रक ने स्कूल जा रही छात्रा को कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। साथ जा रही दूसरी छात्रा बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों जीटी रोड जाम कर दिया। दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र की है। मृतका करिश्मा कुमारी काहूदाग टोला बसेडीया गांव की रहने वाली थी। पिता सत्येंद्र दास ने बताया कि बेटी रोज की तरह सुबह साइकिल से अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही थी। जीटी रोड पार करने के दौरान झारखंड की ओर से तेज गति में आ रहे मालवाहक ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक का चक्का शरीर के ऊपर से गुजर गई। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 3 घंटे बाद खुला जाम जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोश इतना था कि लोग समझने को तैयार ही नहीं थी। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुला। मृतका के आश्रितों को मुआवजा और उचित कार्रवाई की आश्वासन मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि जीटी रोड पार करने के दौरान छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ड्राइवर की खोजबीन की जा रही है।
Source link