सोमनाथ मंदिर के 75 साल, PM मोदी ने पूजा की: शिखर का 11 तीर्थों के जल से अभिषेक किया; सूर्यकिरण का एयर शो


  • Hindi News
  • National
  • PM Modi LIVE | Narendra Modi Somnath Mandir Road Show Abhishek Photos Videos Update; IAF Aerobatic Show Gujarat News

जामनगरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के सोमनाथ में आज मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे हो रहे हैं। 11 मई 1951 को स्वतंत्र भारत में नए सिरे से बनाए गए सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इतिहास के इस बड़े घटनाक्रम का उत्सव मनाने के लिए सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2km का रोड शो करते हुए सोमनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवाभिषेक किया। इसके बाद पीएम ने रिमोट के जरिए मंदिर का कुंभाभिषेक किया।

वैदिक मंत्रों के बीच 11 तीर्थों के जल से शिखर जल चढ़ाया गया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से कलश को मंदिर के ऊपर रखा गया था।

अभिषेक के बाद चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए मंदिर पर फूल बरसाए गए। वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो किया।

2026 सोमनाथ मंदिर के लिए एक और वजह से खास है। दरअसल सन् 1026 में महमूद गजनवी ने मंदिर पर हमला कर इसे ध्वस्त कर दिया था। उस घटना के हजार साल भी पूरे हो गए हैं।

मोदी का सोमनाथ दौरा, 4 तस्वीरें..

74 साल पहले सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 3 तस्वीरें..

सोमनाथ मंदिर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

सरकारी खजाने से सोमनाथ मंदिर बनवाने के खिलाफ थे गांधी:नेहरू उद्घाटन में क्यों नहीं गए; आज 75 साल पूरे होने पर मोदी जाएंगे

गुजरात के सोमनाथ में अमृत महोत्सव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एयर शो के बाद म्यूजियम देखने गए पीएम मोदी

सूर्यकिरण टीम का एयर शो खत्म होने के बाद पीएम मोदी सोमनाथ ट्रस्ट के म्यूजियम में भी गए। यहां मंदिर के पुराने अवशेष भी रखे हैं।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूर्यकिरण टीम का एयर शो, जामनगर एयरफोर्स स्टेशन से आए विमान

सूर्यकिरण टीम के विमानों ने जामनगर वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी और लगभग 182 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके 18 मिनट के भीतर सोमनाथ पहुंचे।

हॉक Mk-132 विमान उड़ाने वाले पायलट फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखा रहे हैं।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ मंदिर 17 बार लूटा गया, 7 बार हमले का प्रमाण मिला

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने रिमोट के जरिए मंदिर के शिखर का कुंभाभिषेक किया

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर के शिखर का पहली बार जलाभिषेक किया। इसके लिए 11 तीर्थों के जल को एक बड़े कलश में रखा गया था। इस कलश को 90 मीटर लंबी क्रेन के जरिए मंदिर शिखर के ऊपर स्थापित किया गया था।

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अंदर भगवान शिव का पूजन हुआ, बाहर चेतक हेलिकॉप्टर ने फूल बरसाए

जैसे ही मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक पूजन पूरा हुआ और पीएम मोदी ने आरती की। उसी दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने सोमनाथ मंदिर के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

05:54 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने भगवान सोमनाथ का जलाभिषेक और विशेष पूजा की

05:37 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

PM सोमनाथ मंदिर पहुंचे, सरदार पटेल की मूर्ति पर फूल चढ़ाए

पीएम मोदी का 2 किमी लंबा रोड शो खत्म हो गया है। वे मंदिर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल की मूर्ति पर फूल चढ़ाए।

05:22 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

157 साल पहले कैसा दिखता था सोमनाथ मंदिर

05:21 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के रथ के आगे डमरू बजाता भैरवनाथ डमरू मंडल, 2 वीडियो

05:09 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ मंदिर में भूदेव यज्ञ कुंड में हवन कर रहे हैं

04:57 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी को रोड शो शुरू, सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद

सोमनाथ हैलीपेड से मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। यह 2 किमी लंबा रोड शो मंदिर तक होगा। पीएम मोदी के साथ गुजरात CM भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं।

04:46 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सीएम हर्ष सांघवी सोमनाथ मंदिर पहुंचे

04:42 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड का भैरवनाथ डमरू मंडल करेगा मोदी के सामने प्रदर्शन करेगा

04:33 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी के स्वागत और अमृत महोत्सव का जोश, देखें 4 वीडियो

04:07 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

15 मिनट का एयरशो, 182 km दूर से आएंगे वायुसेना के विमान

भारतीय वायु सेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) आज सोमनाथ मंदिर के ऊपर एक एयर शो करेगी।

मुख्य आकर्षण वायु सेना के नासिक स्थित बेस रिपेयर डिपो की तरफ से बनाए गए ‘स्मोक पॉड्स’ होंगे। ये पॉड्स केसरिया, सफेद और हरे रंग का धुआं छोड़कर आसमान में भारतीय तिरंगे की छवि बनाएंगे।

चेतक हेलीकॉप्टर सोमनाथ मंदिर के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां भी बरसाएगा।

विंग कमांडर जनमीत शर्मा ने बताया कि एरोबेटिक प्रदर्शन में लाल और सफेद रंग के हॉक Mk-132 विमान उड़ाने वाले पायलट फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखाएंगे। यह 15 मिनट का शो पायलटों की लड़ाकू विमानों को एक-दूसरे से बेहद करीब से उड़ाने की महारत को प्रदर्शित करेगा।

विमान जामनगर वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरेंगे और लगभग 182 किलोमीटर की हवाई दूरी तय करके 18 मिनट के भीतर सोमनाथ पहुंचेंगे।

ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी के नेतृत्व वाली इस टीम में 13 पायलट शामिल हैं, जबकि जामनगर स्टेशन के 25 से 30 वायु सेना कर्मी परिचालन संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

03:46 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गुजरात डिप्टी CM बोले- मंदिर की स्वर्ण जयंती के वक्त CM थे नरेंद्र मोदी

गुजरात के डिप्टी CM हर्ष संघवी ने बताया कि श के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार होगा कि कोई व्यक्ति, जिसे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के 24वें दिन ही स्वर्ण जयंती आयोजित करने का मौका मिला था, और कल सोमनाथ अमृत महोत्सव के अवसर पर, प्रधानमंत्री के तौर पर, उसे एक बार फिर सोमनाथ जी में पूजा-अर्चना करने और इस अमृत महोत्सव को आयोजित करने का मौका मिलेगा।

03:42 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सोमनाथ में सड़क पर लोगों का हुजूम, रिपोर्ट दे रहे हैं राकेश अहीर

03:28 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गिर सोमनाथ में जगह-जगह लीलाओं का मंचन जारी

03:20 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ग्राफिक्स में देखिए मंदिर 1400 साल पहले कैसा दिखता था

03:19 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

वडोदरा में बना सरदार धाम-3, देखें 3 तस्वीरें

इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पीएम वडोदरा के लिए रवाना होंगे। वडोदरा में रोड शो के बाद 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सरदार धाम-3 का उद्घाटन करेंगे।

शैक्षणिक और आवासीय परिसर ‘सरदारधाम-3’ वडोदरा के बाहरी इलाके में पाटीदार समुदाय द्वारा निर्मित करवाया गया है। पूरा कैंपस 4,75,000 वर्ग फीट में फैला है। इसे पाटीदार समुदाय के 2,000 छात्रों के लिए डिजाइन किया गया है।

इसमें 1,000 लड़कों और 1,000 लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की भी व्यवस्था। इस परिसर में 278 कमरे, 400 सीटों वाली ई-लाइब्रेरी, 1,000 लोगों की कैपेसिटी वाला सभागार और जीपीएससी और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ रक्षा और न्यायिक सेवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र हैं। आउटडोर और इनडोर गेम्स की भी सुविधा है।

वडोदरा के बाहरी इलाके में पाटीदार समुदाय द्वारा निर्मित 'सरदारधाम-3'।

वडोदरा के बाहरी इलाके में पाटीदार समुदाय द्वारा निर्मित ‘सरदारधाम-3’।

सरदारधाम-3 में बनी विशाल डिजिटल लायब्रेरी।

सरदारधाम-3 में बनी विशाल डिजिटल लायब्रेरी।

कैंपस में इनडोर खेल सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं।

कैंपस में इनडोर खेल सुविधाएं भी मुहैया करवाई गई हैं।

03:17 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

दो दिनों में पीएम का तीसरे राज्य का दौरा

पिछले दो दिनों में पीएम के दौरे का गुजरात तीसरा राज्य है। इससे रविवार सुबह करीब 11 बजे वे कर्टानक के बेंगलुरु पहुंचे थे। यहां ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे तेलंगाना के हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 9,400 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद रात करीब 9 बजे गुजरात के जामनगर पहुंचे। वडोदरा में कार्यक्रम के पीएम शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा करते हुए पीएम मोदी

बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नव-निर्मित मंदिर में पूजा करते हुए पीएम मोदी

03:14 AM11 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी के रविवार दौरे की ये खबर भी पढ़ें…

मोदी बोले- कांग्रेस ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा:कर्नाटक में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के प्रोग्राम में कहा- सत्ता बदलते ही कांग्रेस पलटी

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। DMK ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी DMK के समर्थन की वजह से ही टिकी रही। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link