महेंद्रगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देश पर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सतनाली थाना पुलिस टीम ने गांव डिगरोता में छापेमारी कर एक नशा तस्कर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव डिगरोता निवासी हिमांशु अपने घर के गेट के पास गांजा बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया और मौके पर पहुंचकर रेड की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में ली मकान की तलाशी पुलिस ने मौके से आरोपी हिमांशु को काबू किया। एनडीपीएस एक्ट के नियमों के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में जब आरोपी के मकान की तलाशी ली गई, तो मकान के अंदर बने एक टिन के कमरे से एक प्लास्टिक की पॉलीथिन बरामद हुई। पॉलीथिन को खोलकर चेक करने और उसका वजन करने पर उसमें से कुल 561 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद गांजे को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना सतनाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी जांच की जा रही है।
Source link