जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने कसूहन गांव के चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 10वीं कक्षा में शीर्ष स्थान पर रहीं चार छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देकर सम्मानित किया। विधायक अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और कहा कि उन्होंने अपने पिता से जीवन में संघर्ष करना सीखा है। विधायक अत्री ने बंगाल चुनाव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां तृणमूल कांग्रेस का जाना तय है और जंगलराज खत्म होगा। उन्होंने दावा किया कि, जब बंगाल में जब चुनाव परिणाम आएंगे तो भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। अत्री ने बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को भाजपा के हक में बताया, क्योंकि उनके अनुसार बंगाल के मतदाता बदलाव चाहते हैं। अत्री बोले- दुष्यंत चौटाला मामले में जांच में कुछ नहीं बचा उन्होंने हिसार पुलिस द्वारा दुष्यंत चौटाला मामले की जांच पूरी होने की बात भी कही। विधायक ने कहा कि जांच सामने आ चुकी है और अब उसमें कुछ नहीं बचा है। कांग्रेस विधायक द्वारा बृजेंद्र सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर देवेंद्र अत्री ने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि इस परिवार ने क्या किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद कांग्रेस के विधायक कह रहे हैं कि वे ‘मलाई खा गए’। अत्री ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह के परिवार को भाजपा ने जितना मान-सम्मान दिया, उतना उन्हें पूरी जिंदगी में नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा : देवेंद्र विधायक ने कांग्रेस की ‘सद्भाव यात्रा’ को राहुल गांधी को खुश करने और खुद को कांग्रेस में स्थापित करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि ये नेता उचाना विधानसभा में नहीं आते, बल्कि हरियाणा घूम रहे हैं और भाजपा के केंद्रीय नेताओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं। अत्री ने टिप्पणी की कि यदि उन्होंने उचाना में कुछ किया होता तो आज ये हालात नहीं होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और लोगों ने इस परिवार को सबक सिखाया है। विधायक ने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का भी जिक्र किया। दोबारा से अपने आप को कांग्रेस में स्थापित करने राहुल बाबा दिखाने की यात्रा है ये ढोंग है। सदभावना से इनका कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस में आपस में गुटबाजी सबके सामने है।
Source link