राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान जाएंगी: इसके बाद दिल्ली लौटेंगी, मौसम पर निर्भर करेगी उड़ान; 5 दिन से रिट्रीट में रुकी – Shimla News




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पांच दिन के प्रवास के बाद शिमला से दिल्ली लौटेंगी। वह पिछले पांच दिनों से शिमला के समीप छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ में ठहरी हुई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली रवाना होने से पहले राष्ट्रपति शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) का दौरा करेंगी। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर के माध्यम से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। हालांकि, राष्ट्रपति की वापसी पूरी तरह मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी। हिमाचल प्रदेश में पिछले चार दिनों से लगातार मौसम खराब बना हुआ है, जिसके चलते विजिबिलिटी और उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। यही कारण रहा कि राष्ट्रपति के 29 अप्रैल को अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और 30 अप्रैल को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर के प्रस्तावित दौरे भी रद्द करने पड़े थे। आज बी शिमला में आसमान में हल्के बादल छाए है। मौसम विभाग के अनुसार- आज भी राज्य के कई भागों में बारिश के आसार है। ऐसे में आज का दिल्ली प्रस्थान भी मौसम पर निर्भर रहेगा। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सेना प्रशिक्षण कमान के लिए राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान शिमला को अलग अलग भागों से जोड़ने वाली सड़कों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान शहर में रोका जाएगा ट्रैफिक अप्पर शिमला से राजधानी आने वाली गाड़ियां छराबड़ा में रोकी जाएगी, जबकि सुन्नी व करसोग साइड से आने वाले वाहन मशोबरा बाइफरकेशन पर रोके जाएंगे। इसी तरह मशोबरा बाइफरकेशन से ढली चौक-समिट्री टनल-संजौली चौक-नवबहार चौक तक शहर में ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। हर साल गर्मियों में रिट्रीट आते रहे राष्ट्रपति बता दें कि शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास ‘रिट्रीट’ है। यहां प राष्ट्रपति हर साल गर्मियों में आते रहे हैं और पांच-छह यहां रुकने के बाद वापस लौटते हैं।



Source link