लुधियाना में एक लाखों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। लुधियाना के पीएयू (PAU) थाना पुलिस ने जालंधर के एक ज्वेलर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक दंपति (पति-पत्नी) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता की दुकान से 35 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी बनवाई और बाद में पैसे देने से मुकर गए। क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अनमोल नारंग जो कि 202/2023 शहीद ऊधम सिंह नगर, जालंधर के निवासी हैं ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उनके साथ एक सोची-समझी साजिश के तहत धोखाधड़ी की है। आरोपियों की पहचान शालिनी ग्रोवर और उनके पति रोहित ग्रोवर के रूप में हुई है जो भामियां खुर्द चंडीगढ़ रोड लुधियाना के रहने वाले हैं। आरोपियों ने अनमोल नारंग की ज्वेलरी शॉप (किचलू नगर ) से कुल 35 लाख 16 हज़ार 844 रुपये (35,16,844/-) की ज्वेलरी का ऑर्डर देकर बनवाई। लेकिन जब इस भारी-भरकम रकम के भुगतान का समय आया, तो आरोपियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और ज्वेलर के साथ पूरी तरह से धोखा किया। जांच के बाद मामला हुआ दर्ज पीड़ित अनमोल नारंग ने इस पूरी घटना की शिकायत 7 अप्रैल 2026 को पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहनता से पड़ताल की। जांच में शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप प्राथमिक तौर पर सही पाए गए जिसके बाद पुलिस ने थाना पीएयू में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज।
Source link