नालंदा में मंगलवार रात बेटी की शादी के दिन ही पिता की मौत हो गई। बारात घर पर आई हुई थी। समधी मिलान के लिए दुल्हन के पिता घर से बाहर निकले थे। सभी घर वाले भी बाहर ही थे। समधी मिलान हो चुका था। जिसके बाद लड़की के पिता आरजू पासवान (45) बारातियों के स्वागत में लगे थे। घर के पास सड़क है। रोड क्रॉस करते वक्त एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई ओर उन्हें रौंद दिया। टक्कर के बाद आरजू काफी दूर जा गिरे। घर वाले दौड़कर आरजू के पास पहुंचे और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर बेटी धर्मशीला कुमारी को सिर्फ इतना पता था कि पिता का मामूली एक्सीडेंट हुआ है, तुरंते घर आ जाएंगे। जैसे-तैसे शादी हुई और बेटी विदा हो गई। जब ससुराल पहुंची तब उसे पिता की मौत की जानकारी दी गई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र चरुईपर गांव की है। मौत की जानकारी मिलते ही ससुराल से लौटी बेटी बुधवार की सुबह जब बेटी को पिता की मौत की जानकारी मिली तो अपने ससुराल से मायके आई। घर आई तो देखा पिता की लाश पड़ी है। घर के सभी लोग रो रहे थे। बेटी भी खुद को संभाल नहीं पाई और रोने लगी। एक दिन पहले तक जिस घर में हंसी-मजाक का सिलसिला चल रहा था, वहां आज मातम है। घर की महिलाओं ने जैसे-तैसे बेटी धर्मशीला को संभाला।
समधी मिलन की रस्म की तैयारी हो रही थी मृतक के भांजे सुदामा पासवान ने कहा कि मामा की छोटी बेटी की शादी थी। बारात शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के मई गांव से आई थी। बाराती घर के दरवाजे पर खड़ी थी। वे लोग नाच-गा रहे थे थे। पटाखे फोड़े जा रहे थे। खुशी का माहौल था। घर में समधी मिलन की रस्म की तैयारी अंतिम चरण में थी। रस्म के लिए आरजू घर के बाहर आ रहे थे। घर के पास बिटहा-सरमेरा टू-लेन रोड है। रास्ते में तेज रफ्तार में कार आई और मामा को टक्कर मारकर फरार हो गई। घटनास्थल से कार का नंबर प्लेट मिला सूचना मिलते ही नूरसराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल से स्कॉर्पियो का टूटा हुआ नंबर प्लेट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link