गले पर फंदे के निशान, बाथरूम के पास मिला शव: कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजन बोले – ससुराल वालों ने मार डाला – koderma News


कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित नंदोडीह गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतका की पहचान 25 वर्षीय अर्चना कुमारी के रूप में हुई है। उसके पति का नाम संतोष कुमार पंडित है।

.

अर्चना का शव घर के अंदर बाथरूम के समीप पड़ा मिला। उसके गले पर फंदे के निशान पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इधर, सूचना मिलने पर जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया।

अर्चना का शव घर के अंदर बाथरूम के समीप पड़ा मिला। उसके गले पर फंदे के निशान पाए गए।

भाई ने लगाया प्रताड़ना और हत्या का आरोप

मृतका के भाई अनिल पंडित ने बताया कि अर्चना की शादी वर्ष 2018 में नंदोडीह निवासी संतोष पंडित के साथ हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद से ससुराल पक्ष अर्चना को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

आज सुबह करीब 9 बजे अर्चना की ननद ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। अनिल ने तुरंत अस्पताल ले जाने को कहा, लेकिन बातचीत के दौरान फोन कट गया।

परिजनों का आरोप है कि अर्चना की हत्या उसके ससुराल वालों ने मिलकर की है।

परिजनों का आरोप है कि अर्चना की हत्या उसके ससुराल वालों ने मिलकर की है।

संदेह होने पर जब उन्होंने संतोष को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद वे तुरंत नंदोडीह पहुंचे, जहां उन्होंने अर्चना को मृत अवस्था में पाया। परिजनों का आरोप है कि अर्चना की हत्या उसके पति और ससुराल वालों ने मिलकर की है।

पति, सास-ससुर मौके पर फरार

घटना के बाद से मृतका का पति संतोष पंडित और उसके माता-पिता घर से फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए घटनास्थल पर हंगामा किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतका का पति गांव के पास ही किराने की दुकान चलाता था।



Source link