महेंद्रगढ़ पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ा: कपूरी गांव से 179 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज – Mahendragarh News




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सदर थाना कनीना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव कपूरी निवासी चितरपाल के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चितरपाल कपूरी गांव में चौराहे के पास गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक रेडिंग पार्टी का गठन किया और मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। राजपत्रित अधिकारी ने ली तलाशी नियमानुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत एक राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक प्लास्टिक की थैली बरामद हुई। जांच और वजन करने पर थैली से कुल 179 ग्राम अवैध गांजा मिला। पुलिस कर रही कार्रवाई पुलिस ने बरामद गांजे को मौके पर ही सील कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चितरपाल के खिलाफ सदर थाना कनीना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link