दौसा में 11 साल से फरार बदमाश गिरफ्तार: लिफ्ट लेकर जिस कार में बैठा, बंदूक की नोक पर उसी को लूटकर फरार हुआ था – Dausa News




दौसा की कोतवाली थाना पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसपी सागर राणा के थाना इंचार्ज भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को दबोच लिया। 2015 का घटनाक्रम 12 अप्रैल 2015 को दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 8 अप्रैल 2015 को दौसा बस स्टैंड से एक व्यक्ति ने वाहन रुकवाकर लिफ्ट ली। आगे जाकर बदमाशों ने बंदूक की नोक पर ड्राइवर और उसके साथी को बंधक बना लिया और जंगल में फेंक दिया। इसके बाद बोलेरो गाड़ी, नकदी, मोबाइल और चांदी की चेन लूटकर फरार हो गए। ऐसे आया गिरफ्त में आरोपी घटना के बाद से आरोपी अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था और अलग-अलग राज्यों में ड्राइवरी कर छिपता रहा। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीकरी क्षेत्र में बाइक मिस्त्री का काम कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर वहीद खान निवासी सीकरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अलवर और दौसा जिलों में चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में एएसआइ रामकल्याण, कुम्हेर सिंह और हरलाल सहित कोतवाली थाना की टीम शामिल रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे में जुटी है।



Source link