करनाल में HCS परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट: होटल चेकिंग, सोशल मीडिया पर निगरानी; 26 अप्रैल को 35 केंद्रों पर परीक्षा – Gharaunda News




हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा 26 अप्रैल को करनाल में आयोजित होने वाली एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं अन्य संबद्ध सेवाएं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और सभी थाना क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है। करनाल के 35 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा 2 सत्रों में आयोजित होगी, इसमें कॉलेज और स्कूल शामिल हैं। एक सत्र सुबह और दूसरा शाम को लिया जाएगा। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। संदिग्ध मिलने पर तुरंत कार्रवाई पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है, तो उसकी गहनता से जांच कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की जाए। इससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। होटल संचालकों को भी जिम्मेदारी होटल, धर्मशाला और सराय संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे हर ठहरने वाले व्यक्ति के वैध पहचान पत्र की जांच करें और उसका रिकॉर्ड में सही तरीके से उल्लेख करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना या पुलिस चौकी को देने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर साइबर सेल की नजर इसके अलावा साइबर सेल करनाल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा से जुड़ी अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं या संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।



Source link