राजनांदगांव में आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की और अधिक कीमत वसूलने वाले सेल्समैन को ब्लैकलिस्ट किया। आबकारी विभाग ने बागनदी थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र निर्मित अवैध शराब जब्त करने की कार्रवाई की। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अमृत पाल सिंह भाटिया के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान महाराष्ट्र राज्य निर्मित ‘देशी दारू संत्री’ के 140 नग (प्रत्येक 90 एमएल) बरामद किए गए। कुल 12.600 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है। आरोपी अमृत पाल सिंह भाटिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया वीडियो पर विभाग का संज्ञान दूसरे मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए विभाग ने रेवाडीह-01 स्थित विदेशी मदिरा दुकान की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि सेल्समैन युगल किशोर खरे निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूल रहा था। ‘वन शॉट’ व्हिस्की का पाव, जिसकी एमआरपी 150 रुपये है, उसे 200 रुपये में बेचा जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद आरोप सही पाए गए। सहायक जिला आबकारी अधिकारी ने आरोपी सेल्समैन युगल किशोर खरे को तत्काल प्रभाव से कार्य से हटा दिया है। साथ ही उसे ब्लैकलिस्ट करने के लिए उच्च विभाग को पत्र भेजा गया है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए कहा है कि जिले की किसी भी मदिरा दुकान में निर्धारित दर से अधिक वसूली होने पर नागरिक आबकारी उप निरीक्षक मुकेश वर्मा के मोबाइल नंबर 8412900180 पर शिकायत कर सकते हैं।
Source link