लबान में गेहूं खरीद केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगा फायदा: सरपंच ने कांटे का पूजन कर प्रक्रिया की शुरुआत की, MSP पर होगी खरीद – Bundi News




बूंदी जिले की लबान ग्राम पंचायत में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए पहली बार एनसीसीएफ (NCCF) द्वारा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सरपंच बुद्धि प्रकाश मीना ने विधिवत कांटे का पूजन कर खरीद प्रक्रिया की शुरुआत की। गांव में पहली बार गेहूं खरीद केंद्र खुलने से स्थानीय किसानों में उत्साह देखा गया। अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज की मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी। कार्यक्रम के दौरान सरपंच बुद्धि प्रकाश मीना ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ओम बिरला के प्रयासों से ही क्षेत्र के किसानों को यह महत्वपूर्ण सुविधा मिल पाई है। इस मौके पर ठेकेदार हरिओम गुर्जर, पंचायत सचिव रतन सिंह पंवार, जीएसएस अध्यक्ष रामहेत मीना, गिरिराज मीना, वार्ड पंच रामस्वरूप मीणा, हरिओम मीना, नारायण मीना, दौलतराम मीना, सुखदेव स्वामी, मुरलीधर शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल को किसानों के लिए बेहद लाभकारी बताया और सरकार तथा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।



Source link