पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड- CM पहुंचे, उच्चस्तरीय बैठक करेंगे: सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं, पीएम का दौरा स्थगित होने के बाद क्रेन से हटा रहे डोम – Barmer News

20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा स्थगित कर दिया गया है।

बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं। टीमें मौके पर जांच करने पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चीफ सेक्रेट्री (CS) वी श्रीनिवास भी दोपहर करीब 12:30 बजे पचपदरा पहुंचे। कुछ देर में सीएम उच्चस्तरीय

.

कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें 20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:00 बजे हीट एक्सचेंजर सर्किट में हाइड्रोकार्बन लीकेज की वजह से कच्चे तेल को साफ करने वाली (क्रूड डिस्टिलेशन) दो यूनिट में आग लगी थी। धुएं का गुबार और आग की लपटों को कई किलोमीटर दूर से देखा गया था।

करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का PM आज (मंगलवार) उद्घाटन करने वाले थे। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा स्थगित कर दिया गया था।

2 लाख से ज्यादा लोगों के लिए बना था खाना प्रधानमंत्री का कार्यक्रम टलते ही मौके से डोम व अन्य सामान हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। दावा किया जा रहा है कि 2 लाख से ज्यादा लोगों के लिए खाना बनाया गया था, जो बर्बाद हो गया। इसके अलावा, पंखे-कूलर सहित तमाम अन्य सुविधाएं भी जुटाई गई थीं।

मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे।

20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में भीषण आग लग गई थी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

20 अप्रैल की दोपहर बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में भीषण आग लग गई थी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका था।

रिफाइनरी के चार नंबर गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात हैं।

रिफाइनरी के चार नंबर गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर पुलिस के अधिकारी और जवान तैनात हैं।

पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए डोम बनाया गया था। दावा किया जा रहा है कि करीब 2 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी।

पचपदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए डोम बनाया गया था। दावा किया जा रहा है कि करीब 2 लाख लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी।

राजस्थान में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग:कई घंटे बाद काबू पाया गया; प्रधानमंत्री उद्घाटन करने वाले थे, घटना के बाद कार्यक्रम स्थगित

13 साल से अधूरा सपना,रिफाइनरी में आग से उठे सवाल:बेस्ट टेक्नोलॉजी और इंजीनियर्स के बावजूद हादसा, एक्सपट्‌र्स ने बताया कितना बड़ा नुकसान

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link