पाली में 05 अलग-अलग हादसों में 08 घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से दो गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया। हॉस्पिटल में एक साथ चार-पांच एक्सीडेंट के केस पहुंचने से घायलों के परिजनों की हॉस्पिटल में भीड़ लग गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल
पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के चिरपटिया गांव निवासी 55 साल के मदनसिंह पुत्र मेघसिंह राजपुरोहित गुरुवार शाम को मारवाड़ जंक्शन से चिरपटिया गांव बाइक से जा रहे थे। बीच रास्ते अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जोधपुर रेफर किया गया।
बाइक टकराई, तीन घायल
पाली के जोधपुर रोड भटवाड़ा और हाऊसिंग बोर्ड के बीच गुरुवार शाम को बाइक दो अन्य बाइकों से टकरा गई। इस हादसे में सुभाष नगर एक निवासी सुरेन्द्र पुत्र बंशीलाल, दूसरी बाइक पर सवार न्यू शक्ति नगर निवासी गणेशराम पुत्र उदाराम व अन्य बाइक पर सवार अक्षय घायल हो गया। तीनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाए। जहां से सुरेन्द्र को उसके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी हॉस्पिटल ले गए।
सूअर बाइक से टकराया, दो मजदूर घायल
पाली जिले के रोहट क्षेत्र के धर्मधारी-केरला के बीच बाइक से अचानक सूअर टकरा गया। हादसे में बाइक सवार खारड़ा गांव निवासी हंसाराम और दलपत घायल हो गए। दोनों मजदूरी का काम करते है। जो गुरुवार देर शाम को काम कर घर जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।
बाइक स्लीप होने और अज्ञात वाहन की टक्कर से दो घायल
पाली के पणिहारी के पास गुरुवार शाम को बूसी निवासी श्रवण कुमार पाली की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बाइक स्लीप होने से वे घायल हो गया। इसी तरह सूरजपोल पेट्रोल पम्प के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से घोसीवाड़ा निवासी विनित पुत्र नंदकिशोर घायल हो गए। जिन्हें जोधपुर रेफर किया गया।
Source link