पलवल में गैस एजेंसी पर सीएम फ्लाइंग की रेड: सिलेंडर वितरण में गड़बड़ी की सूचना; DFSC से मांगा संबंधित रिकॉर्ड – Palwal News




पलवल शहर में सीएम फ्लाईंग फरीदाबाद की टीम ने आयुष्मान गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एजेंसी संचालकों द्वारा गैस वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाईंग की टीम ने एएफएसओ महेश कुमार को साथ लेकर अलीगढ़ रोड पर धान मिल के नजदीक स्थित आयुष्मान गैस एजेंसी के कार्यालय पर छापा मारा। जांच के दौरान एजेंसी संचालक अनुराग मौके पर मौजूद मिले। अनुराग ने बताया कि उनका गोदाम टीकरी ब्राह्मण गांव में है। 660 खाली और 69 भरे सिलेंडर मिले सीएम फ्लाईंग के जांच अधिकारी सतवीर सिंह ने बताया कि टीम ने एजेंसी के ओपनिंग बैलेंस और उपभोक्ताओं को दिए गए गैस सिलेंडरों से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। इसके बाद गोदाम का भी निरीक्षण किया गया। गोदाम में 14 किलोग्राम के 660 खाली और 69 भरे हुए सिलेंडर मिले, जो रिकॉर्ड के अनुसार सही पाए गए। इसके अतिरिक्त, 19 किलोग्राम के 27 भरे हुए और 476 खाली सिलेंडर भी रखे मिले। 35 रुपए कम लेने चाहिए थे निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा गैस एजेंसी से सीधे सिलेंडर लिए जाते हैं, उनसे नियमानुसार 35 रुपए कम लेने चाहिए थे। हालांकि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं से पूरे पैसे लिए जा रहे थे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था। AFSO करेंगे रिपोर्ट तैयार इस अनियमितता के संबंध में एएफएसओ द्वारा गैस एजेंसी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट डीएफएससी (जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक) को सौंपी जाएगी, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link