दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को सीनेट की 49वीं बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता कुलाधिपति सह बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को जिलाधिकारी और एसएसपी विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल सहित विश्वविद्यालय परिसर के अलग हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। मिनट-टू-मिनट प्लान पर चर्चा जनसंपर्क पदाधिकारी निशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम के मिनट-टू-मिनट प्लान पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि आयोजन सुचारू एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके। मौके पर डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. दिनेश कुमार झा, डॉ. उमेश झा, डॉ. रामसेवक झा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link