अष्टम् पोषण पखवाड़े की शुरुआत:  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 5 थीम पर शुरू की गतिविधियां – Kotputli-Behror News

अष्टम् पोषण पखवाड़े की शुरुआत: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 5 थीम पर शुरू की गतिविधियां – Kotputli-Behror News




महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक अष्टम् राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े का शुभारंभ किया है। कोटपूतली में जिला स्तर पर एडीएम ओमप्रकाश सहारण और महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सतपाल यादव ने एक रैली को हरी झंडी दिखाकर इसका आगाज किया। उपनिदेशक ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम ‘जीवन के प्रथम 6 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास’ है। इस पखवाड़े के तहत सुपोषण दिवस और गोद भराई कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। पोषण पर चर्चा, पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण मेला जैसी गतिविधियां आयोजित कर समुदाय को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया जाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट