उकलाना में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:  पुलिस ने युवाओं को दुष्प्रभावों के बारे में बताया, गांवों में भी की नुक्कड़ सभाएं – Uklanamandi News

उकलाना में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम: पुलिस ने युवाओं को दुष्प्रभावों के बारे में बताया, गांवों में भी की नुक्कड़ सभाएं – Uklanamandi News




हिसार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत वीरवार को गांव जेवरा स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जिला नशा मुक्ति टीम द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं के करीब 45 विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर ग्रामीणों से संवाद किया टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। स्कूल कार्यक्रम के साथ-साथ पुलिस टीम ने गांव जेवरा और बालक में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक कर नशा मुक्त समाज के निर्माण पर चर्चा की गई और लोगों से अपील की गई कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहयोग दें। लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया इसके अलावा टीम ने क्षेत्र के नशा पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया और उचित चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। पुलिस टीम ने संदेश देते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। ऐसे में सभी के सामूहिक प्रयासों से ही इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट