जालंधर में बारिश के बाद जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा:  सूदां चौक में हनुमान मंदिर के पास हादसा,नंगी तारों के बीच बची लोगों की जान – Jalandhar News

जालंधर में बारिश के बाद जर्जर इमारत का हिस्सा गिरा: सूदां चौक में हनुमान मंदिर के पास हादसा,नंगी तारों के बीच बची लोगों की जान – Jalandhar News




जालंधर के सूदां चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास गली नंबर 36 में एक पुरानी जर्जर इमारत का हिस्सा बुधवार रात 10 बजे अचानक गिर गया। भारी बारिश के बाद हुई इस दुर्घटना में गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। स्थानीय निवासियों ने इमारत के मालिकों और बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है, क्योंकि मलबे के साथ बिजली की नंगी तारें भी सड़क पर गिर गई हैं, जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। चश्मदीदों ने बताया की सुबह मिस्त्री वहां काम कर रहे थे और उनके जाने के कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि इमारत काफी समय से जर्जर हालत में थी। पड़ोसियों ने कई बार मकान मालिक को इसे ठीक करवाने या सुरक्षित करने की सलाह दी थी, लेकिन इसे नजरअंदाज किया गया। अब लिंटर और दीवार का भारी हिस्सा गिरने से गली में मलबा जमा हो गया है और साथ लगती इमारतें भी खतरे की जद में आ गई हैं।
बिजली की हाई-वोल्टेज तारें भी टूटकर नीचे गिरा मलबे के साथ ही बिजली की हाई-वोल्टेज तारें भी टूटकर नीचे लटक गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली विभाग को तुरंत सूचना दी गई है, क्योंकि नंगी तारों से किसी को भी करंट लग सकता है। लोग डर के साये में हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस रास्ते को तब तक बंद किया जाए जब तक बिजली की तारें और बाकी बची जर्जर दीवार को सुरक्षित नहीं कर लिया जाता।
स्थानीय लोगों ने लगाए आरोप स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही के लिए ‘जॉनी बुकी’ और ‘काका गुप्ता’ नामक व्यक्तियों का नाम लेते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद बिल्डिंग की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया। फिलहाल, लोग खुद ही एक-दूसरे को उस गली से न गुजरने की सलाह दे रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट