हरियाणा के करनाल में पश्चिमी यमुना नहर के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां पर पुलिस स्टीकर लगे एक तेज रफ्जार बुलेरो गाड़ी दो लोगों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी बुजुर्ग ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित करने का बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जें में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं हादसे की सूचना के बाद डीएसपी मीना कुमारी भी अस्पताल में परिजनों से मिलने के लिए पहुंची और मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन परिजनों को दिया। पाल नगर के रहने वाले थे दोनों
मृतकों की पहचान जगत सिंह(45) साल और भीम सिंह(62) के रूप में हुई है। दोनों ही करनाल के पाल नगर के रहने वाले थे। जगत सिंह कुड़ा बिनने का काम करता था और भीम सिंह की कबाड़ी की दुकान थी। बुधवार दोपहर बाद दोनों पश्चिमी युमना नहर के पास पैदल चल रहे थे। इस दौरान पीछे से आई बुलेरो गाड़ी ने दोनों को टक्कर मार दी। गाड़ी के पीछे पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि जगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भीम सिंह की अस्पताल में पहुचंने पर मौत हुई। अपनी ही गाड़ी में अस्पताल छोड़कर गए आरोपी
मृतक जगत सिंह की पत्नी मीना ने बताया कि हाइसे के बाद आरोपी गाड़ी ही चालक ही दोनों की अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए थे। उसके बाद हमारे पास पुलिस का फोन आया कि जगत सिंह और भीम सिंह का एक्सीडेंट हो गया जल्दी अस्पताल में आ जाओं। मीना ने बताया की जब हम अस्पताल पहुंचे तो गाड़ी वहां से जा चुकी थी। लोगों ने हमे बताया कि जिस गाड़ी ने दोनों टक्कर मारी वो पुलिस की ही गाड़ी थी और उसकी गाड़ी की फोटो भी लोगों द्वारा ली गई थी जो अब हमारे पास है। तीन बच्चों का पिता जगत
मीना ने बताया कि जगत सिंह ही पुरे परिवार का पालन पोषण करता था। उनकी तीन बच्चे है। वहीं भीम सिंह उनके चाचा लगते है। उनकी काबड़ी की दुकान है दुकान पर उनका बड़ा बेटा रहता था। बुधवार दोपहर को दोनों दुकान की तरफ पैदल जा रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
मृतकों के परिजन अब दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। डीएसपी ने कहा- हर पहलू की होगी जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी मीना कुमारी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा हादसा किस गाड़ी से हुआ है। उसकी जांच की जा रही है।
Source link
करनाल में पुलिस स्टीकर लगी बोलेरो ने दो को कुचला: एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, पश्चिमी यमुना नहर के पास हुआ हादसा – Karnal News
- Share



