मई में मिलेगा टंकण परीक्षा का दूसरा मौका:  जनवरी 2026 में असफल रहे कार्मिकों के लिए जिला स्तर पर फिर होगी परीक्षा – Pali (Marwar) News

मई में मिलेगा टंकण परीक्षा का दूसरा मौका: जनवरी 2026 में असफल रहे कार्मिकों के लिए जिला स्तर पर फिर होगी परीक्षा – Pali (Marwar) News



मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 1996 के तहत नियुक्त ऐसे राजकीय कर्मचारियों को जिन्होंने निर्धारित समयावधि में टंकण परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें राहत देते हुए दो अतिरिक्त अवसर दिए किए गए हैं।

.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह ने बताया कि 31 दिसम्बर 2022 से पूर्व नियुक्त ऐसे कार्मिक, जो प्रथम अतिरिक्त अवसर के तहत जनवरी 2026 में आयोजित टंकण परीक्षा में सफल नहीं हो सके, उनके लिए मई 2026 में द्वितीय अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। यह परीक्षा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे कार्मिकों को कंप्यूटर टंकण का अधिक से अधिक अभ्यास करवाया जाए, ताकि वे आगामी परीक्षा में सफल हो सकें और राज्य सरकार द्वारा दिए गए इस अवसर का लाभ उठा सकें।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट