गुरुग्राम में महंगे शराब ठेके से 5.20 लाख चोरी CCTV:  कलकत्ता जाकर पत्नी संग करता पार्टी, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी पकड़े – gurugram News

गुरुग्राम में महंगे शराब ठेके से 5.20 लाख चोरी CCTV: कलकत्ता जाकर पत्नी संग करता पार्टी, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपी पकड़े – gurugram News


गुरुग्राम के पॉश इलाके एमजी रोड स्थित शराब ठेके से 5.20 लाख रुपये की नकदी और शराब चोरी का मामला सामने आया है। ठेकेदार की शिकायत पर सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच इंचार्ज नरेंद्र शर्मा की टीम ने दो बदमाशों को अरेस्ट किया है।

.

आरोपियों की पहचान असलम उर्फ ताई निवासी सुनारी जिला नूह और इस्लाम उर्फ टूटी निवासी रावली, थाना फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। आरोपी असलम पर हरियाणा और राजस्थान में 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जबकि इस्लाम पर राजस्थान में तीन केस हैं। इनके खिलाफ गुरुग्राम में सात अन्य एफआईआर दर्ज हैं। जिनमें ज्यादातर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।

इस संबंध में तीन अप्रैल 2026 को ठेकेदार रोहित ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने पुलिस को बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति उनके ठेके में घुस गए और 5.20 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि दोनों आरोपी पेशेवर चोर हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

रात के अंधेरे में एमजी रोड स्थित शराब की दुकान में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए आरोपी अंदर घुसते दिखाई देता है। जो कैश काउंटर से रुपए चोरी कर लेता है, जबकि दूसरा बाहर की निगरानी करता हुआ खड़ा रहता है।

कैश बाक्स से नोटों के बंडल चोरी किए

कैमरे में साफ दिखता है कि दोनों आरोपी बिना समय गंवाए कैश बॉक्स तोड़ते हैं और नोटों के बंडल जल्दी-जल्दी बैग में भरते हैं। पूरी घटना मात्र 2-3 मिनट में पूरी हो जाती है। चोर दुकान से निकलते समय एक बार पीछे मुड़कर देखते हैं और फिर अंधेरे में गायब हो जाते हैं।

कोलकता जाकर पत्नी संग करता पार्टी

पुलिस पूछताछ में आरोपी असलम उर्फ ताई ने खुलासा किया कि वह अक्सर चोरी करने के बाद कोलकाता जाकर पार्टी करता था। असलम की शादी कोलकाता में हो चुकी है और उसकी पत्नी वहीं रहती है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वह नियमित रूप से कोलकाता भाग जाता था, जहां पत्नी के साथ रहकर वह लूट के पैसे से मौज-मस्ती करता था। दूसरा आरोपी इस्लाम उर्फ टूटी भी असलम के साथ इन वारदातों में शामिल रहता था।

कई दिन खंगाले सीसीटीवी तब मिली लोकेशन

इस बारे में क्राइम ब्रांच सेक्टर-43 के प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ठेके में चोरी के बाद आसपास लगे 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसके बाद आरोपियों की मूवमेंट का पता चला। पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें गुरुग्राम से पकड़ा। जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारे खुलासे कर दिए।

उन्होंने बताया कि आगे की पूछताछ और रिकवरी के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद चोरी की अन्य वारदात खुलने की उम्मीद है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट