दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:  पुलिस ने रेड कार्रवाई कर पकड़ा, ‘BET BHAI 9’ लिंक से लगाते थे दांव, कार-स्कूटी जब्त – durg-bhilai News

दुर्ग में ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने रेड कार्रवाई कर पकड़ा, ‘BET BHAI 9’ लिंक से लगाते थे दांव, कार-स्कूटी जब्त – durg-bhilai News




दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी आईपीएल मैचों पर मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल , कार और स्कूटी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि 5 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे मैदान में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तीन युवक सट्टा लगाते पकड़ाए रेड के दौरान तीन युवकों को मोबाइल पर आईपीएल मैचों में सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी “BET BHAI 9” नाम के ऑनलाइन लिंक के जरिए सट्टा चला रहे थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार जगह बदलते रहते थे। साथ ही क्रेटा और स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालित करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल, कार (CG07BF5311) और स्कूटी (CG07CG7551) जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 6 हजार रुपए बताई जा रही है। तीन लाख से ज्यादा का मिला ऑनलाइन लेन-देन पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें करीब ढाई लाख से तीन लाख रुपए तक के ऑनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28) निवासी मठपारा जामुल, कुलेश्वर पटेल (28) निवासी खेदामारा जामुल और दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23) निवासी गणेश नगर जामुल शामिल हैं। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट