फरीदाबाद जिले में पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला सोमवार सुबह फरीदाबाद की मोहना अनाज मंडी पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों की फसल खरीद की स्थिति का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंडी में पहुंचे किसानों ने बताया कि वे अपनी गेहूं की फसल लेकर लंबे समय से मंडी के गेट पर खड़े रहते हैं, लेकिन समय पर खरीद नहीं हो रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडियों में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन कई मंडियों में अभी तक अपेक्षित स्तर पर खरीद शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि खरीद शुरू होने के पांच दिन बाद भी मंडियों में व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हैं।
बायोमेट्रिक और डिजिटाइजेशन की व्यवस्था में कई खामियां दुष्यंत चौटाला ने मंडी में गेट पास, बायोमेट्रिक और डिजिटाइजेशन की व्यवस्था में कई खामियां बताईं। चौटाला ने कहा कि किसानों को फसल की एंट्री और एग्जिट से जुड़े मैसेज भी समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे वे परेशान हैं और अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा।
बारिश के फसल की चमक और गुणवत्ता पर पड़ा असर दुष्यंत चौटाला कहा कि हाल ही में प्रदेश में हुई बारिश और मौसम परिवर्तन के कारण गेहूं की फसल की चमक और गुणवत्ता पर असर पड़ा है। इसके बावजूद सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उनके दामों में कटौती कर रही है। लास्टर लॉस और नमी की सीमा बढ़ाए सरकार चौटाला ने मांग की कि सरकार केंद्र से बात कर लास्टर लॉस और नमी की सीमा बढ़ाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि सरकार किसानों की फसलों को उचित मूल्य पर खरीदने और बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का उचित मुआवजा देने में विफल रहती है, तो जननायक जनता पार्टी प्रदेश भर में किसानों के समर्थन में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि फसल खरीद को लेकर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और जमीनी स्तर पर किसान परेशान हैं।
Source link
दुष्यंत चौटाला ने मंडी में फसल खरीद का लिया जायजा: फरीदाबाद में बोले- बायोमेट्रिक में कई खामियां, 5 दिन बाद भी व्यवस्थाएं अधूरी – Ballabgarh News
- Share



